शीतलहर की चपेट में यूपी,पारा न्यूनतम 2.2 डिग्री तक पहुंचा

0
110

लखनऊ:तीन दिनों से जारी ठिठुरन के कारण उत्तर प्रदेश में बीते दिन न्यूनतम पारा 2.2 डिग्री तक गिर गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों में तापमान में वृद्धि हो सकती है। इससे शीतलहर से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के जानकारों की माने तो  बुधवार को भी उत्तर प्रदेश में ठंड बनी रहेगी। प्रदेश में अभी भी येलो अलर्ट जारी है। इसके तहत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में शीतलहर का असर रहेगा। पूर्वी यूपी के वाराणसी,प्रयागराज,चित्रकूट,बांदा,गोंडा के आसपास के इलाकों में भी ठंडी हवाओं का असर देखा जा सकता है। आने वाले दो दिनों में तापमान 23 डिग्री और पांच डिग्री सेल्सियस के मध्य रह सकता है। मंगलवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस तो वहीं अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ है। वहीं शहर का औसत एक्यूआइ 270 पर दर्ज किया गया है। मंगलवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान मुजफ्फरनगर में 2.2 डिग्री और मेरठ में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। सबसे अधिक तापमान आगरा में 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है| प्रदेश में बढ़ती शीत लहर को देखते हुए सीएम योगी ने निर्देश दिए कि रैन बसेरों में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था की जाए। कोई भी व्यक्ति खुले में न सोए इसकी व्यवस्था की जाए।

[adrotate banner="3"]

मुख्य सचिव आरके तिवारी ने सभी डीएम को रैन बसेरों की स्थापना व निरीक्षण का निर्देश दिया। कहा कि डीएम गोवंशीय आश्रय केंद्रों की व्यवस्थाओं का साप्ताहिक सत्यापन व स्थलीय निरीक्षण भी सुनिश्चित कराएं। ठंड से किसी भी गोवंशीय की मृत्यु नहीं होनी चाहिए तथा उनके लिए पर्याप्त शेड, भूसा,चारा,पानी व इलाज के पुख्ता बंदोबस्त रहें। इसमें कोई शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी

[adrotate banner="2"]