शिव शक्ति महाकाल मंदिर पर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ

नगर संवाददाता:फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम बिजाधारपुर स्थिति शक्ति महाकाल मंदिर पर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ आज से ही गया है जिसमें सर्वप्रथम गणेश पूजन के साथ शोभा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ी।भक्तगण निकटतम सभी मंदिरों में ढोल शंखनाद के साथ पूजन अर्चन हेतु गए। उसके उपरांत जलाधिवास, दुग्धाधिवास,अन्नाधिवास का आयोजन किया गया।कल भी शिव शक्ति मंदिर में पुष्पाधिवास, फ़लाधिवास,औषधियाधिवास का भव्य आयोजन सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगाऔर शैय्याधिवास का आयोजन कल सायं पांच बजे होगा। 9 जून दिन सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा पूर्ण आहुति का कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमें प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी शिरकत करेगी।कार्यक्रम की अध्यक्षता ईश्वर दास जी महाराज दुर्वासा ऋषि आश्रम पांचालघाट द्वारा की जाएगी।कार्यक्रम का संचालन आचार्य सर्वेश कुमार शुक्ला,आचार्य आनंद शुक्ला के द्वारा किया गया। इस दौरान दीपक शुक्ला,सोनी शुक्ला,गोपाल मिश्रा,शिवम दुबे,राहुल उपाध्याय,अरुण सक्सेना,आशाराम पाल,रामजी शुक्ला,राजन मिश्रा,अतुल मिश्रा,चेतन शुक्ला,रंजीत पाल आदि रहे।