शिविर में 510 दिव्यांगों ने लिया लाभ

0
130

फर्रुखाबाद:विश्वविख्यात दिव्यांग सेवा शिविर आज 3 दिसम्बर विश्व दिव्यंग दिवस पर विरगेडियर यस के सेंगर साहब ने शिविर की बारीकियों को जानते हुये अनेक दिव्यंगों से बात कर कहा कि पूरे समाज को इन दिव्यंगों के लिये ऐसे कार्यो में आगे आना चाहिये।
जयपुर फुट की 13 सदस्यीय टीम की सरहाना करते हुऐ स्मृति चिन्ह प्रदान किये साथ ही शिविर में जो वॉलिंटर थे उदय पाल,अमर साध रजनी सिंधी,सुजीत श्रीवास्तव, पवन कटियार, अनुभव सारस्वत, राहुल काश्यप, को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कैम्प की आयोजक डॉ० रजनी सरीन ने बताया स्थानीय समाज सेवियो से बात कर जल्द ही कैम्प को हर माह लगाने पर विचार किया जायेगा, जिससे दिव्यंगों कि अविरल सेवा सहायता होती रहे। कैम्प में आज तक 510 पंजीकरण किये गये। सीएमओ डॉ0 अरुण कुमार, डॉ० विपुल अग्रवाल,डॉ० संतोष आदि सहयोगी मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]