फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) 23 वीं एशियन स्कालरशिप परीक्षा का पुरस्कार वितरण समारोह गढ़ी कोहना स्थित द कृष्णा पैलेस में सम्पन्न हुआ। जिसमे छात्र शिवा मिश्रा नें 90 प्रतिशत अंक लाकर मेगा पुरस्कार साइकिल झटकी|
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ’ रति शंकर त्रिपाठी अध्यक्ष भारतेन्दु नाट्य अकादमी लखनऊ, संस्कृति विभाग (उo प्रo), विशिष्ट अतिथि डॉ. रंगनाथ मिश्र कुलपति मेजर एस.डी. सिंह विश्वविद्यालय व गौरव अग्रवाल, प्रबंधक सरस्वती विद्या मंदिर इन्टर कॉलेज श्याम नगर, कार्यक्रम अध्यक्ष मुकेश राजपूत सांसद फर्रुखाबाद व भाजपा नेता जितेन्द्र सिंह द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर व पुष्पार्चन कर किया गया।
एशियन कंप्यूटर द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान परीक्षा का आयोजन 4 केंद्रों, सरस्वती विद्या मंदिर श्याम नगर, एस.आर. एस. पब्लिक स्कूल राजपुर, अवंती बाई पब्लिक इंटर कॉलेज शाहजहांपुर, जे. एस. इन्टर कॉलेज नवाबगंज में हुआ, जिसमें 4118 छात्रों ने प्रतिभाग किया था जिसमे से सफल हुए छात्रों को आज पुरस्कार प्रदान किया गया।
सामान्य ज्ञान परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले शिवा मिश्रा को मेगा पुरस्कार के रूप में साइकिल, शील्ड व प्रसस्ति पत्र प्रदान किया गया। सीनिअर वर्ग में मो. सुहेल, उत्कर्ष कुमार जूनियर वर्ग में अग्रिमा मिश्रा ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। गजानन व प्रत्यूश ने संयुक्त रूप से 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को मिक्सी,
द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को इलेक्ट्रिक केटल एवं सांत्वना पुरस्कार के रूप में दीवाल घडी के साथ शील्ड व प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कुल एक सैकड़ा से अधिक लोगों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को भी सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें अनामिका, आकृति, वैष्णवी, दामिनी,प्रतिभा ने गणेश वंदना, संध्या, प्राची, अनुष्का,अनन्या ने समूह नृत्य व शिवी पाण्डेय ने “वो कृष्णा है……….” गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी को प्रभावित किया। संस्था के शाखा प्रबंधकों व स्टाफ को भी सम्मानित किया गया। संस्था के निदेशक सुरेन्द्र पाण्डेय ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया एवं संस्था द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया।
संस्था की मैनेजिंग डायरेक्टर आकांक्षा सक्सेना ने संस्थान में विभिन्न योजनाओं में सहयोगी रहे छात्रों को डिनर सेट, दीवाल घड़ी आदि देकर सम्मानित किया साथ ही आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन आद्या दुबे ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. सन्दीप चतुर्वेदी, अनुराग अग्रवाल सुपर्णा, शैलेन्द्र, फाल्गुनी, पूनम, राधिका, नेहा सिंह, आँचल साध, सिंघिका वर्मा, उज्जवल, ऋतिक पाण्डेय, सोनेलाल, पंकज, नवीन मिश्र, नरेंद्र पाण्डेय, अंशुल कश्यप आदि रहे|
शिवा मिश्रा ने 90 प्रतिशत अंक जीती साइकिल



