शिवानी ने यूपीएसई में 55वीं रैंक पाकर जनपद का गौरव बढ़ाया

0
159

फर्रुखाबाद: यूपी स्टेट प्रवेश परीक्षा में जनपद की छात्रा शिवानी पाण्डेय ने छात्राओं में 55वीं रैंक प्राप्त कर जनपद का नाम प्रदेश में रोशन shivaniकिया।SHIVANI PADEY

[adrotate banner="3"]

आवास विकास स्थित गुरुधाम कोचिंग सेन्टर की छात्रा शिवानी पाण्डेय के पिता ललित कुमार पाण्डेय श्रीनगर में सूबेदार के पद पर तैनात हैं। कोचिंग के संचालकों की मेहनत व मां स्वदेश पाण्डेय का मार्गदर्शन रंग लाया। यूपीएसई का परिणाम घोषित हुआ तो शिवानी के घर पर खुशियां फैल गयीं। बधाइयों का दौर शुरू हुआ। शिवानी ने यूपी स्टेट परीक्षा में 55वां स्थान प्रदेश में पाया। गुरुधाम क्लासेस के संचालक कौशल त्रिपाठी व अध्यापक मनोज वर्मा ने शिवानी के घर जाकर उसे सफलता के लिए बधाई दी। शिवानी ने भी अपनी सफलता के पीछे मां और गुरुओं का महत्वपूर्ण योगदान बताया। वहीं कोचिंग सेन्टर की ही छात्रा रीतू कटियार ने नवोदय विद्यालय में सीबीएसई हाईस्कूल की परीक्षा में 9.5 ग्रेड हासिल की।

[adrotate banner="2"]