शिवसेना नेता संजय राउत देशद्रोही : शिवपाल

0
101

4march-shivpalarrest-2010लखनऊ:लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव ने शिवसेना नेता संजय राउत के मुस्लिमों को वोट राइट नहीं होने के बयान पर कहा है कि ऐसे लोग देशद्रोही हैं। देश में सभी धर्मों के लोग रहते हैं। इसलिए यहां ऐसे बयान शोभा नहीं देते।

[adrotate banner="3"]

आज पूर्व सांसद चौ.रामगोपाल यादव की 105वीं जयंती कार्यक्रम में हिस्सा लेने कानपुर आए मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए प्रदेश सरकार ने पहले 200 करोड़ रुपये दिए थे, उसके बाद 300 करोड़ रुपये और भेजे हैं। अभी तक जहां 400 रुपये प्रति हेक्टेयर जुर्माना दिया जा रहा था वहां अब 900 रुपये और जहां 900 रुपये था वहां अब 1800 रुपये दिया जाएगा। केंद्र का धन अब तक सरकार को नहीं मिला है। किसानों को दिए जा रहे धन की मानीटङ्क्षरग करा रहे हैं, किसी जिले से कोई शिकायत आती है तो संबंधित अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।

इससे पहले जिस समय शिवपाल यादव का हेलीकाप्टर लैंड कर रहा था तभी अचानक एक पेड़ की डाल टूटकर नीचे खड़े पुलिस वालों पर गिर गई। गनीमत यह रही कि कोई घायल नहीं हुआ।

[adrotate banner="2"]