शिवसेना कमालगंज की कार्यकारणी घोषित

0
107

फर्रुखाबाद:(कमालगंज)शिवसेना द्वारा विकासखंड कमालगंज की कार्यकारिणी घोषित कर दी गई| नव मनोनीत पदाधिकारियों को संगठन मजबूत करने की सलाह दी गई है|
संगठन के कमालगंज ब्लाक प्रमुख देवेंद्र पाल सिंह गौर द्वारा ब्लॉक की कार्यकारिणी की घोषणा की गई| यह कार्यक्रम क्षेत्र के ग्राम नगला बसा में आयोजित हुआ| इस दौरान ब्लॉक महासचिव हरगोविंद सिंह, ब्लॉक प्रमुख शिव शरन सिंह, ब्लॉक सचिव सुनील सिंह व ब्लॉक सचिव अजीत प्रताप सिंह को बनाया गया| देवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि जल्द ही शेष बची हुई कार्यकारिणी की घोषणा भी कर दी जाएगी| इस दौरान जिला प्रमुख आनंद विक्रम सिंह परमार,प्रबल प्रताप सिंह, अंशुल ठाकुर, राकेश पाल, भूरे कठेरिया, किशनपाल बाथम, रामवीर मिश्रा, अनूप बाथम, सुनील श्रीवास्तव, इरफान, प्रदीप सिंह और हर्षित शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]