शिवम हत्याकांड में पुलिस ने दो शातिर दबोचे

0
131

upp45फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नरकसा निवासी 22 वर्षीय शिवम् पुत्र लाला राम शखवार की बीते 9 अगस्त 2016 को गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी | पुलिस ने घटना के सम्बंध में दो आरोपियों को दबोच लिया है|

[adrotate banner="3"]

घटना की रात रात तकरीबन 11 बजे भाई शिवम् के पास अंगूरीबाग़ निवासी उसके दोस्त लकी पाल पुत्र अनिल पाल का फोन आया उसने फोन पर खाना लाने के लिये कहा| जिसके बाद शिवम् घर से कड़ी चावल लेकर लकी को देने के लिये निकला और फिर लौट कर नही आया| लगभग डेढ़ बजे उसके घर पुलिस ने आकर सूचना दी की शिवम की उसके घर से बमुश्किल एक किलोमीटर दूर खानपुर कोठा की कच्ची सड़क पकर गोली मारकर हत्या कर दी गयी| पुलिस को घटना स्थल से एक 315 बोर का तमंचा और एक 315 बोर का ही खोखा भी मिला| घटना के सम्बंध में पुलिस ने पहले ही मुख्यआरोपी हिस्ट्रीशीटर लकी पाल को पूर्व में ही पुलिस ने जेल में भेज दिया है|

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात पुलिस ने सादा कपड़ो में शिवम हत्या कांड के आरोपी दीपक उर्फ़ बसंतू पुत्र श्यामनाथ, इरशाद पुत्र बाबू पेंटर निवासी मनिहारी को पुलिस ने दबोच लिया है| उन्हें शहर कोतवाली की हवालात में रखा गया है| कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि अभी गिरफ्तारी नही की गयी है| पूंछताछ की जा रही है|

[adrotate banner="2"]