फर्रुखाबाद:समाजवादी पार्टी से अलग होकर पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने सेक्युलर मोर्चा बनाया| जिससे जिले के कई दिग्गज सपाई असमंजस में है की सपा में रहे या सेक्युलर मोर्चे में| इसी के चलते शिवपाल के दूत बनकर जिले में आ रहे सेक्युलर मोर्चे के कानपुर मंडल प्रभारी पूर्व सांसद व पूर्व विधायक रघुराज सिंह शाक्य यंहा कई महत्वपूर्ण सियासी लोगों की नब्ज टटोलेंगे|
संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ० जितेन्द्र यादव ने बताया कि मोर्चा के मंडल प्रभारी रघुराज शाक्य 12 बजे गुरुवार को मेडिकल कालेज बधार पंहुचेंगे| इसके बाद वह टाउन हाल स्थित असलम खां के फाटक में कार्यकर्ताओं से मिलेंगे| दोपहर बाद कायमगंज ट्रांसफोर्ट चौराहे पर कार्यकर्ताओं से भेट उसके बाद कम्पिल चेयरमैंन उदय पाल यादव के आवास पर कार्यकताओं की मन की बात सुनेगे|
आखिर कौन है रघुराज सिंह शाक्य
बताते चले कानपुर मंडल प्रभारी सपा से दो बार सांसद और एक बार विधायक रह चुके हैं. 2017 में विधानसभा चुनाव में समाजवादी कुनबे में शुरू हुई रार और शिवपाल को हाशिए पर ढकेले जाने के बाद उन्होंने समर्थकों संग समाजवादी पार्टी छोड़ दी थी| रघुराज सिंह शाक्य इटावा जिले के जसंवतनगर इलाके के धौलपुर खेडा गांव के रहने वाले है. राजनीति में रघुराज को स्थापति करने का श्रेय क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव को जाता है. यही वजह रही कि पार्टी में जब अखिलेश शिवपाल विवाद चरम पर था, तब रघुराज सिंह शाक्य ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ सपा से विधानसभा चुनाव से पहले इस्तीफा देकर शिवपाल सिंह यादव के साथ उनके निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार में जुट गए थे. अब जब शिवपाल ने सेक्युलर मोर्चा बना लिया है तो शाक्य भी उसमें शामिल हो गए हैं.
शिवपाल के दूत बनकर आ रहे मोर्चा के मंडल प्रभारी!
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


