शिवपाल के दस हजार सैनिक लखनऊ करेंगे कूच

0
169

फर्रुखाबाद:लखनऊ में 9 दिसम्बर को आयोजित होने वाली जनआक्रोश रैली में शामिल होने के लिये प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के लगभग दस हजार कार्यकर्ता लखनऊ ले जाने का लक्ष्य तय किया गया है| जिसकी तैयारी लगभग पूर्ण हो गयी है|
आवास विकास स्थित कृष्णा देवी डिग्री कालेज में प्रेस वार्ता के दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष डा0 जितेन्द्र सिहं यादव ने बताया की जन आक्रोश रैली के लिए कई बसे आदि वाहन बुक कर लिए गये है| रैली में पूरे जनपद से कार्यकर्ता जायेंगें| अल्पसख्यक सभा केे प्रदेश महासचिव व रैली प्रभारी ग्यासुलहक नें कहा कि नेता जी मुलायम सिहं यादव भी इस रैली में भाग ले सकते है वह पार्टी के भीष्मपितामाह है|उन्हे भी रैली के लिए आमन्त्रित किया जाएगा। पिछड़ो की जाति आधारित जनगणनाप के आधार पर हक व हिस्सा मिले,महिला उत्पीड़न बन्द हो जर्जर कानून व्यवस्था में सुधार हों। रोजगार दो या बरोजगारी भत्ता दो,तहसील थानों सहित सभी भ्रष्टाचार बन्द हो गरीबों में खुशहाली एवं क्षमता लाओं तथा अन्य मुद्धों पर भी चर्चा होगी।प्रवीन कश्यप ने सपा को छोड़कर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में उन्हे जिलासचिव मनोनीत किया गया। इस मौके पर प्रमुख महासचिव ,सुरेन्द्र सिहं गौर,वरिष्ठ नेता विश्वास गुप्ता,नगर अध्यक्ष मिन्ना खां,प्रवक्ता देवेन्द्र सिहं यादव एड0,प्रदीप कुमार टीटू,दिलदार हुसैन,सुरेन्द्र यादव,युवजन सभा के जिलाध्यक्ष विमल यादव,मुन्नालाल राठौर,बहुजन मुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष धनीराम पाल आदि कई लोग मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]