शिक्षिका की दिनदहाड़े चेन तोड़ी

0
142

फर्रुखाबाद: सोमवार को शिक्षिका की चेन बाइक सबार लूट के गये| शिक्षिका ने मामले की सूचना पुलिस को दी| पुलिस जाँच कर रही है| लेकिन अभी उनका कोई सुराग नही लगा है|

[adrotate banner="3"]

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजीव गाँधी नगर निवासी पूनम दुबे पत्नी मनोज दुबे रामानंद बालिका इंटर कालेज में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है| सोमवार को वह दोपहर विधालय से लौट रही थी तभी सिल्बर साइन के सामने गली में दो बाइक सबारो ने उनके गले से सोने की चेन लूट ली और फरार हो गये| दिन दहाड़े शहर के बीचो-बीच हुई वारदात ने लोगो को सकते में डाल दिया| मौके पर भीड़ एकत्रित हो गयी| मामले की सूचना पुलिस को दी गयी|

[adrotate banner="2"]