शिक्षामित्रो के चक्कर में 3500 सौ शिक्षक भूखमरी की कंगार पर!

0
106

फर्रुखाबाद: बीते दो माह से वेतन भुगतान ना होने से जनपद के 3500 सौ शिक्षक भुखमरी की कंगार पर चल रहे है| जिसको लेकर जनपद के शिक्षको में रोष है|

[adrotate banner="3"]

स्थायी किये गये 140 शिक्षामित्रो के प्रथम वेतन आहरण पत्रावली पर बेसिक शिक्षा अधिकारी के हस्ताक्षर ना हो पाने से बेसिक के शिक्षको का वेतन भी बीते दो माह से रुका हुआ है| शैक्षिक माहसंघ के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम सदर सुनील कुमार को सौपा| एसडीएम ने तीन दिन के अन्दर जिलाधिकारी के आदेश पर वेतन भुगतान कराये जाने का भरोसा दिया है|

इस दौरान मनोज कुमार, पियूष कटियार नरेन्द्र पाल सिंह, पीआर कश्यप, राजेश कुमार, संतोष कुमार आदि लोग मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]