शिक्षक समस्याओं को लेकर बीएसए को दिया ज्ञापन

0
135

फर्रुखाबाद: शिक्षकों की विभिन्य लंबित समस्याओं को लेकर शिक्षक नेताओं नें बीएसए से भेट कर उन्हें ज्ञापन सौपा और जल्द कार्यवाही की मांग की|
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल बीएसए दीवान सिंह से मिला और उन्हें ज्ञापन सौपा| जिसमे प्रतिनिधि मंडल नें शिक्षकों के सातवें वेतन आयोग से पुनरीक्षित 50 प्रतिशत धनराशि का भुगतान ना होना, 68,500 शिक्षक भर्ती में चयनित अध्यापको को आनलाइन सत्यापन के बाद भी लगभग एक वर्ष से भुगतान नही, जनवरी माह का वेतन नियत समय पर भुगतान करने आदि 7 सूत्रीय मांगे रखी| दीपक शर्मा, रेनू सिंह, जगदीश नारायण अवस्थी, पुष्पा सिंह आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]