शिक्षक संघ व राजस्व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

0
124

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर/राजेपुर) पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अमृतपुर तहसील में शिक्षक संघव राजस्व कर्मचारियों ने मिलकर धरना प्रदर्शन किया। सभी ने एक स्वर में सरकार से पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की|
बुधबार को तहसील परिसर में एकत्रित हुये विभिन्य संगठनों ने पुरानी पेंशन बहाल करने को लेकर जमकर विरोध दर्ज कराकर| राज्य कर्मियों ने धरना देकर सरकार से अपनी मांगों पर विचार करने को कहा| पुरानी पेंशन बहाली मंच के तत्वावधान में प्राथमिक शिक्षक संघ, संग्रह अमीन संघ, व अन्य कर्मचारी संगठनों ने मिलकर समस्त कार्यालयों विद्यालयों में कार्य बहिष्कार किया।कार्य बहिष्कार करने वाले लगभग डेढ सैकड़ा कर्मचारी तहसील मुख्यालय पर एकत्रित हुए। जहां पर कर्मचारियों ने पेंशन बहाली को लेकर तमाम समस्याओं पर प्रकाश डाला।
इस दौरान अमित मिश्रा,अमीन संघ तहसील अध्यक्ष राजेश शुक्ला,जिला उपाध्यक्ष सुधीर शुक्ला,पवन यादव, कुमार गौरव,अमरीश पटेल, अभिषेक कुमार, आनंद शुक्ला, शैलजा यादव,आकांक्षा गुप्ता,श्वेता यादव,अभिनव कटियार आदि कर्मचारी एकत्रित हुए थे ।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]