शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष के पुत्र से मारपीट के मामले में जबाबी मुकदमा दर्ज

0
111

FARRUKHABAD : माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष लालाराम दुबे के पुत्र के साथ मारपीट किये जाने के आरोप में गुरुवार को आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। शुक्रवार को पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर पर जबाबी मुकदमा दर्ज कर लिया।lalaram dubey & inspector farrukhabad

[adrotate banner="3"]

बीते गुरुवार की दोपहर तकरीबन तीन बजे रेलवे रोड स्थित सिल्वर साइन सिने प्लेक्स के सामने शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष लालाराम दुबे के पुत्र रजत दुबे पर हमला कर मारपीट कर दी गयी थी। जिसके बाद घायल रजत को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शाम को बड़ी संख्या में शिक्षकों ने मुकदमा दर्ज किये जाने को लेकर कोतवाली का घेराव कर दिया। शिक्षकों के दबाव के बाद पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। शुक्रवार को आरोपी पक्ष के अंसार खां निवासी गढ़ी कोहना ने शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।वादी अंसार खां ने दी गयी तहरीर में कहा कि उनके पुत्र शाहरुख को आरोपियों ने पीट कर घायल कर दिया।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
पुलिस ने तहरीर के आधार पर माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष लालाराम दुबे के पुत्र रजत दुबे व हिल्लू दीक्षित के अलावा 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147, 148, 307, 452 में मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

[adrotate banner="2"]