शिक्षक नेताओ का लेखाकार से जमकर विवाद,

0
155

BSA OFFCEफर्रुखाबाद: सोमबार को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पंहुचे प्राथमिक शिक्षक संघ के नेताओ का लेखाकार से जमकर विवाद हुआ| विवाद इतना बढ़ा की गाली गलौज की नौबत आ गयी| जिसके बाद बीएसए ने लेखाधिकारी को पत्र जारी कर वेतन कटौती का विवरण व्लाक लिपिकों को उपलब्ध कराये जाने के आदेश जारी किये|

[adrotate banner="3"]

प्राथमिक शिक्षक संघ के नेता बीएसए कार्यालय पंहुचे| इस दौरान शिक्षक नेताओ की लेखाकार अजय टंडन से जबरदस्त भिड़ंत हो गयी| नेताओ ने कार्यालय में जमकर हाथ-पैर मारे| विवाद जब गाली-गलौज तक पंहुचने की नौबत आ गयी तो बीएसए संदीप चौधरी हरकत में आये| उन्होंने लेखाकार को पत्र जारी किया है|

बीएसए द्वारा जारी पत्र में कहा गया है की प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष विजय बहादुर यादव ने अवगत कराया है की मार्च 2015 से फरवरी 2016 के बीच का वेतन भुगतान व कटौती का विवरण अभी तक लेखाविभाग के माध्यम से व्लाक लिपिकों को नही भेजा गया है| इस लिये तत्काल विवरण व्लाक लिपिकों को उपलब्ध कराया जाये|

[adrotate banner="2"]