शिक्षक को धमकाने के बाद केंद्रीय विद्यालय में हुई अविभावक बैठक

0
112

central schoolफर्रुखाबाद: सेंट्रल स्कूल फतेहगढ़ में तोड़फोड़ के आरोप में छात्रों की गिरफ्तारी के बाद गुरुवार को संपन्न हुई अभिभावकों की बैठक में राजपूत रेजीमेंट के डिप्टी कमांडेंट कर्नल मंदीप राठौर ने कहा कि अभिभावक स्कूल आने वाले बच्चों पर नजर रखें। छात्रों द्वारा शिक्षकों को धमकाया जाना बहुत गलत है। शिकायत किये जाने पर अभिभावक भी बच्चों के साथ मिलकर शिक्षक के खिलाफ हो जाते हैं। ऐसे खराब माहौल में अच्छी शिक्षा नहीं दी जा सकती। कोई अभिभावक नहीं चाहेगा कि उनका बच्चा पुलिस केस में फंसे। उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

[adrotate banner="3"]

क्षेत्राधिकारी नगर वाईपी ¨सह ने कहा कि बच्चों को स्कूल ले जाने के लिये मोबाइल कदापि न दिया जाये। स्कूल से छुट्टी होने पर बच्चों को पहले अपने घर बुलायें। घर से ही को¨चग पढ़ने के लिये भेजें। प्रधानाचार्य अर¨वद कुमार शर्मा ने कहा कि बस्तों की तलाशी घर पर ली जानी चाहिये। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक व अभिभावक भी मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]