शिकायत निस्तारण के समय सहयोग ना करने पर होगी एफआईआर

0
133

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद/नवाबगंज प्रतिनिधि) बुधवार को डीएम मानवेन्द्र सिंह के साथ पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार मिश्रा नें थाना समाधान दिवस का में हिस्सा लेकर फरियादियों की समस्याओं को सुना और उन पर अवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये|
डीएम्-एसपी नें थाना नवाबगंज और कोतवाली मोहम्मदाबाद के थाना समाधान दिवस में हिस्सा लिया| जहाँ उन्होंने
थानाध्यक्ष एवं समस्त कानूनगो-लेखपालों को निर्देशित करते हुए कहा कि बार-बार कब्जा करने वालों पर तत्काल विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाए। वि​वादित चकमार्गों की पैमाइश कर व मिट्टी लडवाकर कायम कराए।
थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायातों पर पुलिस व राजस्व टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर किया जाये मौके पर ही गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण हो| इसके साथ ही उन्होंने कहा कि निस्तारण के समय सहयोग न करने वाले व्यक्ति के विरूद्ध एफआईआर करायी जाये|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]