शिकायतें सुनने के बाद सचिव को साफ कराने पड़े कान

0
367

FARRUKHABAD : जनपद में तीन दिन से औचक निरीक्षण व भ्रमण के दौरान शिकायतें सुनते सुनते मुख्य सचिव को अपने कानों को साफ कराने की जरूरत पड़ गयी। लोहिया अस्पताल में शनिवार को मुख्य सचिव संजीव कुमार ने अपने कान साफ कराये।sachiv sanjeev kumar - dr. manoj ratmele

[adrotate banner="3"]

मुख्य सचिव संजीव कुमार दरअसल शनिवार को लोहिया अस्पताल में औचक निरीक्षण करने पहुंचे। सचिव ने लोहिया अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद आपरेशन कक्ष में निरीक्षण करने पहुंचे। जहां पर उन्होंने निरीक्षण के बाद डाक्टरों के बारे में जानकारी की।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

नाक कान गला रोग विशेषज्ञ मनोज रत्मेले से उन्होंने कान साफ करने को कहा तो डाक्टर ने आपरेशन कक्ष में ही मुख्य सचिव के दोनों कानों का बारीकी से निरीक्षण किया व कानों की सफाई की। कानों की सफाई करवाने के बाद मुख्य सचिव मुख्यालय के लिए वापस हो गये। इस दौरान उनके साथ सीएमएस ए के मिश्रा व सीडीओ सुभाषचन्द्र श्रीवास्तव भी रहे।

[adrotate banner="2"]