शिकायतकर्ताओं में सबसे आगे बसपा कांग्रेस दूसरे नंबर पर सपा भाजपा

0
182

Election Complaintफर्रुखाबाद: चुनाव में एक दूसरे की शिकायत कई कारणों से होती है| सत्ता पक्ष के खिलाफ शिकायत चुनावो को प्रभावित करने के लिए सरकारी मशीनरी के खिलाफ ज्यादा होती है| वहीँ दूसरे प्रत्याशियों के खिलाफ भी हलके फुल्के मामले दर्ज कराये जाते है| जाँच हलके के दरोगा से करायी जाती है और जाँच निस्तारित| कुछ शिकायते अखबारों में छापने के लिए भी होती है| ताकि शिकायतकर्ता का नाम जनता तक पहुचता रहे| वैसे चुनाव आयोग को अब तक की गयी कुल 21 शिकायतों में सबसे ज्यादा बसपा और कांग्रेस में 6-6 शिकायते की है| जिसमे से कांग्रेस की सभी शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है वहीँ बसपा की एक शिकायत की जाँच चल रही है| भाजपा और सपा ने 4-4 शिकायते की है| जिसमे से दोनों की 2-2 शिकायते निस्तारित हुई है| लोकदल की एक शिकायत भी निस्तारित हो गयी है|

[adrotate banner="3"]

खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ शिकायत-
बेसिक शिक्षा विभाग के खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ भाजपा का प्रचार करने की शिकायत की गयी है। केंद्रीय कारागार के निलंबित जेलर की शिकायत पर हुई जांच में वरिष्ठ अधीक्षक को क्लीन चिट मिलना तय हो गया है।

ग्रमा बहोरन टप्पा हवेली के प्रधान प्रमोद सिंह यादव ने चार वर्ष से जनपद में तैनात विकास खंड कमालगंज के खंड शिक्षा अधिकारी सुमित राजपूत पर भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत का सजातीय होने के नाते चुनाव प्रचार करने की शिकायत की है। कंपिल क्षेत्र के ग्रामीणों ने भूमि विकास बैंक के फील्ड आफिसर नेकराम सिंह व सहायक शैलेंद्र कुमार और सतीश चंद्र पर सपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने का आरोप लगाया है। अपर जिलाधिकारी ने शिकायतों पर जांच के आदेश दिए हैं।

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
केंद्रीय कारागार के निलंबित जेलर आरपी द्विवेदी की शिकायत पर नगर मजिस्ट्रेट श्रीनिवास तिवारी की जांच में वरिष्ठ अधीक्षक यादवेंद्र शुक्ला को क्लीन चिट मिलना तय हो गया है। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि केंद्रीय कारागार पहुंचकर शिकायत की जांच की और संबंधित के बयान दर्ज किए। प्रथम दृष्टया शिकायत निराधार पाई गयी। शिकायतकर्ता को अपना पक्ष व साक्ष्य प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया है।

[adrotate banner="2"]