शाहजहांपुर में स्कूल जा रहे बच्चे की गोली मारकर हत्या

0
114

लखनऊ: शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र के गांव निकुर्रा निवासी रामवीर सिंह के पुत्र अनमोल(7) की पुरानी रंजिश में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

[adrotate banner="3"]

बालक गांव के ही मंजेश तथा दीपक के साथ बुधवार की सुबह स्कूल जा रहा था। स्कूल से आधा किलोमीटर पहले जल्लापुर गांव के एक युवक ने बालक को घेर लिया और उस पर गोली चला दी। घटना के बाद उसके दोनों साथी गांव में भाग आए और ग्रामीणों को घटना की सूचना दी।

ग्रामीणों ने हत्यारोपी को घेरने का प्रयास किया तो आरोपी फायरिंग करता हुआ भाग गया।

[adrotate banner="2"]