शाहजहाँपुर व कन्नौज से चोरी की गयीं 6 बाइकों सहित एक गिरफ्तार

0
155

फर्रुखाबाद:(कायमगंज प्रतिनिधि) कोतवाली पुलिस नें आधा दर्जन चोरी की बाइकों सहित एक शातिर को दबोच लिया|
प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश राय नें पुलिस टीम के साथ थाना शमसाबाद के ग्राम कटिया अहमदगंज निवासी शातिर आरोपी उदयवीर सिंह बलराम को कायमगंज टेड़ीकोन प्रतीक्षालय के निकट से गिरफ्तार कर लिया| पुलिस नें आरोपी के पास से आधा दर्जन चोरी की बाइकें बरामद कीं हैं|
पुलिस के अनुसार आरोपी नें बताया कि उसने सभी बरामद बाइकें जनपद शाहजहाँपुर व कन्नौज जनपद से चोरी की हैं|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]