शार्ट सर्किट से लगी आग में लाखों का सामान जलकर राख

0
118

फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ के एमआईसी कालेज के पास स्थित अवतार इलेक्ट्रिक स्टोर में बीती रात शार्ट सर्किट से आग लग गयी। आग से दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया।

[adrotate banner="3"]

एमआईसी कालेज के निकट रामऔतार शाक्य की अवतार लाइट हाउस के नाम से दुकान है। दुकान में बीती रात अचानक डेढ़ बजे धुआं निकलते देखा गया तो स्थानीय लोगों ने रामऔतार शाक्य को इस बात की जानकारी दी कि उसकी दुकान से धुआं निकल रहा है। रामऔतार ने तत्काल दुकान पर आकर गेट खोला तो भयंकर आग लग चुकी थी। तत्काल आग की सूचना फायरब्रिगेड को दी गयी व स्थानीय लोगों ने आग बुझाने के लिए अन्य प्रयास जारी कर दिये। भारी प्रयास के बाद आग बुझा ली गयी।

रामऔतार शाक्य ने बताया कि यदि समय से स्थानीय लोगों ने प्रयास न किया होता तो बहुत बड़ा नुकसान हो जाता फिर भी उनका लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया है।

[adrotate banner="2"]