शादी समारोह से लौट रहे दो किशोरों की मार्ग दुर्घटना में मौत, एक घायल

0
133

FARRUKHABAD : खूनी सड़क ने फिर एक बार दो युवकों को निगल लिया। युवक शादी समारोह से अपने घर टैक्सी से लौट रहे थे तभी सामने से तेज रफ्तार ट्रक ने टैक्सी में टक्कर मार दी। तभी दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गयी। एक घायल को उपचार हेतु भेजा गया।

[adrotate banner="3"]

घटना थाना राजेपुर क्षेत्र की है। ग्राम कुइयां निवासी कल्लू की पुत्री का विवाह था। जिसमें उनके रिश्तेदार राकेश का 12 वर्षीय पुत्र मोहित भी आया था। साथ में मदनपाल के दो पुत्र व अरुण भी आये थे। शादी समारोह समाप्त होने के बाद मंगलवार को टैक्सी से यह लोग वापस सवाइजपुर के लिए जा रहे थे। तभी निविया चौराहे के निकट सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टैक्सी में टक्कर मार दी। जिसमें मोहित व अरुण की मौके पर ही मौत हो गयी।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

घायल सौरभ को प्राथमिक स्वास्थ्यकेन्द्र राजेपुर ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिफर कर दिया गयां पुलिस ने दोनो शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

[adrotate banner="2"]