शादी समारोह से लौट रही महिला की बाइक सवार लुटेरों ने चेन लूटी

FARRUKHABAD : कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के स्टेट बैंक गली निवासी द्रोपदी पत्नी सुधाकर बीती रात फतेहगढ़ के ही गोपाल फंक्शन हाल में चल रहे शादी समारोह से दावत खाकर लौट रही थी। तभी स्टेट बैंक गली में बाइकर्स लुटेरों ने महिला के गले में पड़ी चैन लूट ली। महिला ने कोतवाली फतेहगढ़ में सूचना दी है।

loot[bannergarden id=”11″]
महिला द्रोपदी के अनुसार वह बीती रात गोपाल फंक्शन पैलेस में दावत खाकर घर लौट रही थी तभी स्टेट बैंक गली में अचानक पीछे से आये दो लुटेरों ने उसकी गर्दन में पड़ी चेन पर झपट्टा मारा। महिला ने समझते ही चेन पकड़ ली। लेकिन लुटेरों के हाथों में चेन का पेन्डिल आ गया। जो वह लेकर फरार हो गये। लूट की घटना की सूचना द्रोपदी ने कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस को दी। जहां महिला की तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया गया।  फतेहगढ़ कोतवाल जितेन्द्र परिहार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छानवीन की जा रही है।

घर के सामने खड़ी बुलेरो चोरी
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ही केशवनगर नेकपुर कला निवासी सोनू तिवारी की  बहन बबिता शादी समारोह में अपनी बुलेरो संख्या यूपी 77जे/0503 लेकर आयी थी। बुलेरो घर के बाहर खड़ी थी तभी चोरों ने मौका देखकर उड़ा दी। सोनू तिवारी ने फतेहगढ़ कोतवाली में बुलेरो चोरी का मुकदमा दर्ज कराया।

[bannergarden id=”8″]