शादी समारोह में धाएं-धाएं पर पूरी तरह रहेगी पाबंदी-एसपी

0
208

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस अधीक्षक विकास कुमार नें पुलिस लाइन सभागार में गेस्ट हाउस मालिकों के साथ बैठक कर उन्हें हर्ष फायरिंग होनें देनें के साथ ही गेस्ट हाउस के भीतर किसी भी प्रकार के हथियार के साथ प्रवेश की अनुमति ना देनें के निर्देश दिये |
एसपी ने कहा कि हर्ष फायरिंग की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए फर्रुखाबाद पुलिस संकल्पित है। इस पर रोक लगाने के लिए आयोजकों के लिए शर्तें लाई गई हैं। खास कर शादी समारोह में हर्ष फायरिंग की घटनाएं अधिक होती हैं।लिहाजा इसमे सभी के सहयोग से ही अंकुश लगानें में कामयाबी मिल सकती है| एसपी नें चेतवानी दी की यदि पाबंदी के बाद भी हर्ष फायरिंग हुई तो सख्त कार्यवाही के लिए तैयार रहें|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]