शादी तय होते ही युवती की जलकर मौत,बचाने में पिता झुलसा

0
118

shobha ramफर्रुखावाद : एक महा बाद युवती की शादी थी घर पर माँ बाप बेटी के हाथ पीले करने के लिए तैयारियां कर रहे थे | तभी अचानक घर की खुशियां मातम में बदल गयी | युवती शुक्रवार सुबह अचानक आग लगने से बुरी तरह जल गयी | उसे उपचार हेतु लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया | लेकिन कुछ घंटे के बाद युवती जिन्दगी से जंग हार गयी | पुलिस शव को पोस्मार्टम के लिए भेज रही है |

[adrotate banner="3"]

थाना शमशावाद क्षेत्र के ग्राम केरी नगला निवासी शोभाराम की १८ वर्षीय पुत्री रामश्री घर के बाहर कमरे में सो रही थी | पिता शोभाराम आगन में सो रहे थे | तभी अचानक रामश्री के बदन में आग लग गयी चीखपुकार सुनकर शोभाराम जग गये तो उन्होंने देखा की रामश्री आग से बुरी तरह जल रही है शोभाराम ने अपना कम्बल उसके ऊपर डाल दिया बचाने के चक्कर में पिता भी भूरी तरह जल गया | गम्भीर हालत में उसे शोभाराम ने शुक्रवार को सुबह 7 बजकर दस मिनट पर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया | दोपहर 11 बजे उपचार के दौरान रामश्री ने दम तोड़ दिया |

मृतका के पिता शोभाराम ने बताया की उसका विवाह जनपद एटा पटियाली के ग्राम घुमरी से जुलस सिंह के पुत्र पंकज के साथ तय हुआ था | फ़िलहाल पुलिस पंचनामा भरकर शव को पोस्मार्टम के लिए भेज रही है |

[adrotate banner="2"]