शादी के बाद पहली बार पत्नी अमृता के साथ दिखे दिग्विजय सिंह

0
232

digvijay-amrita1नई दिल्ली: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह टीवी पत्रकार अमृता राय से शादी के बाद पहली बार सार्वजनिक रुप से साथ नजर आए। रविवार को इंदौर में हुए एक कार्यक्रम के दौरान एक साथ नजर आए। वे अग्रवाल संगठन द्वारा नवनिर्वाचित सांसद कांतिलाल भूरिया के सम्मान समारोह में शामिल हुए।

[adrotate banner="3"]

दिग्विजय सिंह और अमृता राय ने इसी साल शादी के बंधन में बंधे। अमृता ने 6 सितंबर को फेसबुक पर बताया था कि उन्होंने हिंदू रिति-रिवाज से शादी कर ली और अब दोनों पति-पत्नी हैं। दिग्विजय सिंह की पहली पत्नी आशा सिंह (58) का 2013 में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह टीवी पत्रकार अमृता राय से शादी के बाद पहली बार सार्वजनिक रुप से साथ नजर आए।गौरतलब है एक डेढ़ साल पहले अमृता और दिग्विजय सिंह की कुछ निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसके बाद दोनों के संबंधों का खुलासा हुआ था। उस वक्त दिग्विजय सिंह ने अपने रिश्ते को स्वीकारते हुए कहा था कि वो वक्त आने पर शादी करेंगे।

[adrotate banner="2"]