शादी के आठ माह बाद फांसी लगनें से विवाहिता की मौत

0
157

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) विवाह के मात्र आठ माह बाद ही विवाहिता की फांसी लगनें से हालत गंभीर हो गयी| उसे सीएचसी लाया गया जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम महावीर नगला निवासी सुरजीत यादव का विवाह बीते 20 मई 2022 को जनपद कन्नौज के गौरी शंकर मन्दिर के निकट निवासी रामविलास की 25 वर्षीय पुत्री ममता के साथ हुआ था| सुबह 7 बजे ममता का चचेरा देवर 108 एम्बुलेंस से लेकर सीएचसी पंहुचा तो चिकित्सक नें उसे मृत घोषित कर दिया| विवाहिता की मौत के बाद उसके पति सुरजीत सहित अन्य परिजन घर से फरार हो गये| सूचना मिलनेपर ममता के पिता रामविलास आदि परिजन भी आ गये| उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया| परिजनों नें हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया| खुदागंज चौकी इंचार्ज आनन्द शर्मा नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]