शादी का झांसा देकर दलाल दो सगी बहनों को लेकर रफूचक्कर

0
143

FARRUKHABAD : शादी का झांसा देकर दो सगी बहनों को दलाल लेकर रफूचक्कर हो गया। पीड़ित के परिजनों ने मऊदरवाजा थाने में घटना की सूचना दी।

[adrotate banner="3"]

मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला काशीराम कालोनी हैवतपुर गढ़िया निवासी विकलांग महिला किरन पत्नी अरुण तिवारी के घर उसकी बुआ ऊषा पत्नी राधेराय निवासी गुलजार बाग पटना बिहार से आयी थी। विकलांग किरन का पति अरुण तिवारी छिबरामऊ कोल्ड स्टोरेज में नौकरी करता है। विवाहिता की बुआ के साथ 20 वर्षीय रानी व 16 वर्षीय वीना नाम की युवतियां आयीं थीं। जो ऊषा की बहन की पुत्रियां थीं। अरुण तिवारी के घर पर उनका एक दोस्त अलीगंज एटा के ग्राम राई निवासी अशोक कुमार आया जाया करता था। बीते 6 दिन पूर्व अशोक अरुण तिवारी के घर पर आया था।

उसकी नजर ऊषा की दोनो भतीजियों पर पड़ी तो उसने दोनो का विवाह अपने गांव के लड़कों से कराने का आश्वासन दिया और कहा कि वह चलकर लड़के पसंद कर लें। ऊषा का आरोप है कि वह अपनी पुत्रियों रानी और वीना को लेकर अशोक के साथ में उसके गांव राई पहुंचे। जहां एक रात रुकने के बाद उन्होंने ऊषा को घर से निकाल दिया और दोनो युवतियों को घर के अंदर कैद कर लिया। दलाल के द्वारा धमकाये जाने पर ऊषा वापस अपनी भतीजी किरन के पास हैवतपुर गढ़िया कालोनी आ गयी। शुक्रवार को ऊषा ने किरन के साथ थाना मऊदरवाजा पहुंचकर घटना के सम्बंध में जानकारी दी।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

थाना कार्यालय में मौजूद मुन्शी मनोज ने फोन पर अलीगंज थाने सम्पर्क किया और दोनो महिलाओं को अलीगंज थाने भेज दिया।
अलीगंज कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि घटना उनके संज्ञान में है। मामले के सम्बन्ध में जाँच पड़ताल करवाई थी. लेकिन इस तरह का कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है.

थानाध्यक्ष मऊदरवाजा श्रीकांत यादव ने बताया कि दो महिलायें युवतियों के गायब होने की शिकायत लेकर आयीं थीं। युवतियां गायब नहीं हुईं है वल्कि स्वतः ही गयी हैं।

[adrotate banner="2"]