शातिर अपराधी को एडीएम ने किया जिलाबदर

0
85

FARRUKHABAD : थाना मेरापुर क्षेत्र के ग्राम हिरनपुरा निवासी 40 वर्षीय राजेश पुत्र उजागर सिंह को उपजिलाधिकारी आलोक कुमार ने जिला बदर कर दिया।

[adrotate banner="3"]

विदित हो कि राजेश पुत्र उजागर सिहं पर मेरापुर थाने के अलावा अन्य कई थानों में भी मुकदमें हैं। राजेश पर हत्या व मारपीट आदि घटनाओं को मिलकार कुल 17 मुकदमें चल रहे हैं। बीते दिनों से पुलिस की निगरानी में चल रहे राजेश की केश डायरी एडीएम के यहां पुलिस द्वारा प्रस्तुत की गयी। एडीएम आलोक कुमार ने राजेश को 6 माह के लिए जिला बदर कर दिया।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]