शांति का संदेश लेकर आधी रात जन्मे प्रभु यीशु, मना जश्न

0
147


फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शांति का संदेश लेकर रात 12 बजे चरनी में प्रभु यीशु का जन्म हुआ। चर्च में लगे पवित्र घंटे की मधुर ध्वनि ने सभी को उत्साहित किया। नगर जश्न में डूब गया। रात 12 बजे चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं हुईं। मसीहीजन ने एक-दूसरे को केक खिलाकर खुशियां बांटी। हैप्पी क्रिसमस और मेरी क्रिसमस के संदेश मोबाइलों पर घूमने लगे। जिंगल बेल, जिंगल बेल की मधुर धुन से चर्च के हाल गूंजने लगे।
शहर के बढपुर स्थित सीएनआई चर्च में पादरी रेव्ह जयपाल मैसी नें प्रार्थना सभा को सम्पन्न कराया| इसके साथ ही तीन बच्चों का बत्तीशमा किया| प्रार्थना सभा के बाद लोगों नें गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी| इसके बाद क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इसाई धर्मावलंबियों ने प्रभु यीशू का जन्मदिन बड़े ही उत्साह के साथ मनाया। एक दूसरे को बधाई दी। वहीं अभिभावकों ने छोटे बच्चों को उपहार दिए। कई शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। फेसबुक, वाट्सएप, ट्वीटर, मोबाइल के माध्यम से अपने क्रिसमस की शुभकामनाएं देने का सिलसिला चलता रहा। जश्न के दौरान मसीही समाज के लोगों ने जमकर आतिशबाजी भी की। इससे आसमान में सतरंगी छठा बिखर गई। इस अवसर पर क्वायर ने कैरोल गीतों के माध्यम से जन्म का संदेश दिया। इसके बाद फादर ने प्रभु यीशु के जन्म का संदेश सुनाया। उन्होंने बताया कि वे हमारे लिए जन्म लिए थे। इस अवसर पर स्तुति गान और बाइबिल के संदेशों का प्रचार किया। फादर ने अंग्रेजी और हिन्दी में सुसमाचार दिया। 

[adrotate banner="3"]





पादरी रेव्ह जयपाल मैसी

[adrotate banner="2"]