शहीद को सलाम: आज ही के दिन शहीद हुए थे कोतवाल राजकुमार सिंह

0
251

rajkumar singhफर्रुखाबाद कोतवाली के शहर कोतवाल राजकुमार सिंह की आज ही के दिन 29 नबम्बर को शातिर अपराधी पप्पू कोरी ने लकूला गिहार बस्ती में गोलीमार कर हत्याकर दी थी| विदित है की विगत एक वर्ष पूर्व शहर कोतवाल राजकुमार सिंह कोतवाली फर्रुखाबाद में ही
प्रभारी थे
आवास विकाश के सभासद राकेश गंगवार पर जानलेवा हमने के आरोपी शातिर पप्पू कोरी को श्री राजकुमार सिंह सदर कोतवाल गिरफ्तार करने के लिय उसके घर पर दविश देने गए थे| उसी समय दविश के दौरान आरोपी ने अपनी कोट से 315 बोर के तमंचे से गोली मार कर उनकी हत्या कर दी थी| शहीद कोतवाल राजकुमार सिंह की हत्या से पूरे पुलिस महकमे व शहर में मातम सा छा गया था|

[adrotate banner="3"]

जिसके बाद शहर कोतवाल आर पी यादव को मामले की विवेचना सौपी गई थी| जिसमे सीओ सिटी योगेन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में फर्रुखाबाद के पूर्व कोतवाल स्व० राज कुमार सिंह की ड्यूटी के दौरान दिनांक 29/11/2014 को हुई हत्या की घटना के विवेचक के रूप में फर्रुखाबाद थाने के कोतवाल श्री आर पी सिंह यादव ने इस मामले में पुलिसकर्मी, डॉक्टर समेत 21 लोगों को गवाह बनाते हुए एक माह से भी कम समय में दिनांक 23/12/2014 को चार्जशीट मा० जनपद न्यायालय में प्रेषित किया| जिसमे छह लोगों ने कोर्ट में गवाही दी और उसके आधार पर अभियोजन पक्ष की दलीलों के बाद मा० जनपद न्यायाधीश फर्रुखाबाद श्री राजन चौधरी द्वारा चार माह के अन्दर दिनांक 30/03/2015 को मृत्युदंड की सजा सुनाई गयी| जेएनआई की तरफ से शहीद को सलाम

[adrotate banner="2"]