शहर को ग्रीन सिटी बनाने को लगेंगे 600 पौधे, सुरक्षा को ट्री गार्ड 

0
489

फर्रुखाबाद:(दीपक-शुक्ला) पर्यावरण में बढ़ते प्रदूषण बढ़ते तापमान को देखते हुए शहर को हरा-भरा बनानें के लिए जिला प्रशासन नें खाका तैयार किया है | जिसके चलते वन विभाग नें 600 पौधे शहर में लगानें की योजना बना ली है| पेड़ों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाये जायेंगे|
दरअसल शहर में तेजी के साथ बने मकानों से पेड़ों को काटकर नष्ट कर दिया गया| जिससे शहर मे तेजी के साथ पेड़ों की संख्या कम हुई है| परिणाम स्वरूप भीषण गर्मी में तापमान पेड़ ना होनें पर कई गुना बढ़ जाता है| लिहाजा अब वन विभाग शहर को हरा-भरा करनें की तैयारी कर रहा है| नगर पालिका क्षेत्र (शहर) में जगह चिन्हित करके खाली जगहों पर पार्कों, विद्यालय, सड़क किनारे 600 छायादार पौधे लगाये जायेगे| इसके साथ ही वन विभाग उनकी सुरक्षा और पानी आदि को लेकर भी सक्रिय होगा|
जुलाई में जनपद में होगा 35 प्रजाति के 37 लाख पौधों का रोपण
जुलाई माह में बारिश के दौरान जनपद में 37 लाख 9 हजार 240 पौधे लगानें की तैयारी वन विभाग की है| जिसमे कुल 16 लाख वन विभाग अपने पास से पौधे लगायेगा| जबकि अन्य विभाग 21 लाख 9 हजार 240 पौधे लगाएंगे| जिसमे 35 प्रजाति के पौधे शामिल किये गये हैं| वन विभाग की कायमगंज, फर्रुखाबाद आदि सरकारी नर्सरी में 60 लाख पौधे उपलब्ध हैं|
परिषदीय विद्यालय में लगेंगे सहजन के पौधे
वन विभाग नें पौधारोपण के दौरान इस बार आयुर्वेद के हिसाब में फायदेमंद सहजन के पौधे को परिषदीय विद्यालय में लगवाया जायेगा| जिससे नौनिहालों को इसका लाभ मिल सके |
गांवों में पौधारोपण में होना जर्मनी की तकनीक का प्रयोग
इस बार पौधारोपण अभियान के तहत जनपद के गांवों में किसी एक जगह को चिन्हित करके जर्मनी की तकनीकी से पौधारोपण किया जायेगा| जिससे पौधे ठीक से विकसित हो सकेंगे|
जिला वन अधिकारी राजीव कुमार ने बताया की जनपद में लगभग 37 लाख पौधों का लक्ष्य रखा गया है| शहर में 600 पौधे लगाकर उनमें ट्रीगार्ड लगानें की योजना है| जगह चिन्हित कर पौधारोपण किया जायेगा|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]