शहर में धूमधाम से निकली गई गोबर्धन शोभा यात्रा

0
177

फर्रुखाबाद: गुरुवार को देर शाम को अंगूरीबाग से अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने भगवान गोबर्धन शोभा यात्रा का आयोजन किया जिसका शुभारम्भ ठाकुर वीरेन्द्र सिंह तोमर,कैप्टन डी० एस० राठौर राष्टीय संगठन मंत्री,एवं जिलाध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह ने किया इस शोभा यात्रा में लोगो ने बढ़चढ़ के हिस्सा लिया|

[adrotate banner="3"]

शोभा यात्रा में भगवान राम की झांकी,माँ दुर्गा की झांकी,आदि मुख्य रूप में थी| यह यात्रा अंगूरीबाग से प्रारम्भ होकर साहबगंज चौराहा,घुमना, चौक,एवं नाला मच्छरट्टा होते हुए अंगूरीबाग में इसका समापन किया गया| शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया और फूलो की वर्षा भी की गई|इस यात्रा में लोग नाचते गाते हुए शहर की परिक्रमा लगा रहे थे|इस कार्यक्रम में संदीप राठौर,लक्ष्मण सिंह,राघबेन्द्र भदौरिया,भूपेन्द्र प्रताप,अनील सिंह, डाक्टर कार्तिकेय राठौर,गोपाल सिंह,सनी चौहान आदि सभी पदाधिकारियों ने मौजूद रहकर अपना योगदान दिया कार्क्रम का समायोजन नगर अध्यक्ष अवनीश सिंह,रोहित प्रताप सिंह ने किया था|

[adrotate banner="2"]