शहर में जगह-जगह पर्यावरण संरक्षण का संदेश

0
111

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) सोमवार को नगर में जगह-जगह पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया| जिसमे आम जनमानस को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया|
शहर के मोहल्ला जोगराज स्थित एशियन कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट में आज पर्यावरण दिवस कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने नाटक के माध्यम से वन ही जीवन है लघु नाटिका के माध्यम से पर्यावरण को सुरक्षित रखने का सन्देश दिया। छात्रों नें सेफ लाइफ पर नृत्य प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि डॉ. प्रभात गुप्ता ने कहा कि हर वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया जाता है। इस विशेष दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना है| संस्था की प्रबंध निदेशक आकांक्षा सक्सेना ने कहा कि जिस प्लास्टिक को हम कचरा समझ कर कुएं में फेंक देते हैं असल में वही प्लास्टिक हमारे पर्यावरण को दूषित कर रही है और हमें खतरे में डाल रही है। ऐसे में आइए प्लास्टिक से हो रहे पर्यावरण को नुकसान से बचाएं। कार्यक्रम का संयोजन संयुक्त रूप से शिल्पी सक्सेना, सोनम शुक्ला, नेहा सिंह, सुपर्णा मिश्रा ने किया। पोस्टर प्रतियोगिता, मॉडल प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को प्रसस्ति व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। निदेशक सुरेन्द्र पाण्डेय ने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में पूर्णिमा दीक्षित, वैदिक, आदृज, सोनाली, याशिका आदि रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]