शहर क्षेत्र के आंगनबाड़ी केन्द्रो पर गर्म भोजन का टोटा!

0
133

aaganvadiफर्रुखाबाद: गाजियाबाद के साहिबाबाद नगर के एनजीओ उज्जवल सवेरा समिति की ओर से शुरू की गयी,आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को गर्म भोजन उपलब्ध करने के लिए बाल रसोई योजना की गुरुवार को शुरूआत हो गई। लेकिन शहर क्षेत्र के ज्यादातर आगनबाड़ी केन्द्रो पर इस योजना का लाभ बच्चो को नही मिल सका| कांग्रेसियों ने इस पर नाराजगी व्यक्त की है|

[adrotate banner="3"]

जनपद के सभी 1752 केन्द्रो पर इस योजना को शुरू करने की तैयारी की जा रही है| वही शहर क्षेत्र के लगभग 175 केन्द्रो पर अभी तक योजना का शुभारम्भ होने के बाद भी गर्म भोजन उपलब्ध नही किया जा सका| जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ दिनेश अग्निहोत्री ने कहा है| उनके बार्ड नंबर 32 में कुल पांच केंद्र है| जिसमे अभी तक गर्म भोजन की व्यवस्था नही की गयी| उन्होंने कहा की बच्चे नव वर्ष पर गर्म खाने से महरूम रहे|

[adrotate banner="2"]