शहर के होटलों में धड़ल्ले से हो रहा देह व्यापार

0
200

FARRUKHABAD : इन दिनों पुलिस अपराधियों पर तो मेहरवान है ही, साथ ही साथ देह व्यापार से जुडे लोगों को भी खूब बढ़ावा मिल रहा है। शहर के कुछ होटलों में बड़े पैमाने पर देह व्यापार चलाया जा रहा है। मोटी रकम लेकर ग्राहकों के इशारे पर युवतियां भरपूर मनोरंजन करने में कोई गुरेज नहीं कर रहीं।deh vyapar

[adrotate banner="3"]

शहर के लाल दरबाजा, रेलवे स्टेशन के निकट, रेलवे रोड, नेहरू रोड सहित आवास विकास, बढ़पुर अन्य कई स्थानों पर कुछ चर्चित होटलों में देह व्यापार बड़े पैमाने पर अपने पैर पसार रहा है। बीते तकरीबन एक वर्ष पूर्व तो लाल गेट स्थित एक होटल से पुलिस ने कुछ युवतियां व ग्राहक वैश्यावृत्ति में लिप्त पकड़े थे।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

तत्कालीन शहर कोतवाल कालूराम दोहरे ने पकड़े गये लोगों को कोतवाली लाकर बाद में छोड़ दिया था। वर्तमान में स्थिति और भयाभय हो गयी है। दूर दराज से आकर होटलों में रुकने वाले ग्राहक व खाकी के भी कुछ लोग होटलों से अपना मनोरंजन करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे। पुलिस जान बूझकर अनजान बनी हुई है। फिलहाल होटल में देह व्यापार से होटल संचालकों की पौबारह है और इस पर लगाम लगती नजर नहीं आ रही है।

[adrotate banner="2"]