शहर के बीच में लगी ग्राम किसान चौपाल

0
118

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) आगामी विधान सभा चुनाव नजदीक आते ही राजनैतिक तलवार को चमकानें में सभी राजनैतिक दल व सामाजिक संगठन लग गये है| लिहाजा अब अपने-अपने तरीके से उसको रगड़ा जा रहा है| शुक्रवार को शहर के बीच ग्राम किसान चौपाल लगाकर सरकार की योजनाओं को साझा किया गया|
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की तरफ से सपा के पूर्व विधायक विजय सिंह के खास लोगों में सुमार रहे लोधी महासभा के जिलाध्यक्ष श्याम सुन्दर लल्ला के पुत्र बीजेपी किसान मोर्चा के नगर अध्यक्ष शिवम वर्मा के द्वारा तलैया मोहल्ला निवास पर आयोजित किया गया| मुख्य वक्ता के रूप में जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी रहे| उन्होंने चौपाल में किसानों के हित की योजनाओं की जानकारी दी| जिनमें किसान क्रेडिट कार्ड, किसान सम्मान निधि जैसी कई योजनाओं को साझा किया|
जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा रोहिताश वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ,आदित्य मिश्रा, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, जीतू रावत, मुकेश कुशवाहा, दीपेश पांडेय ,आशुतोष चतुर्वेदी नगर मंत्री श्रीकांत कटियार, हर्ष सक्सेना, कोषाध्यक्ष राजू राजपूत, मीडिया प्रभारी रवि शर्मा आदि रहे| संचालन अजीत पाण्डेय नें किया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]