शहर की समस्याओं के निराकरण पर चर्चा

0
111

फर्रुखाबाद: अंतराष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों का चयन किया गया| संगठन की मजबूती और शहर की प्रमुख समस्याओं पर भी चर्चा हुई|
नगर के साहबगंज निवासी रवि चौहान के आवास पर आयोजित बैठक में संगठन के जिलाध्यक्ष आदित्य दीक्षित ने नगर कार्यकारिणी का विस्तार किया| जिसमे अंकुर श्रीवास्तव को नगर अध्यक्ष, व्यापार संरक्षण अध्यक्ष के पद पर राजू भारद्वाज, जिला महासचिव के पद पर रवि
चौहान, धार्मिक संरक्षण अध्यक्ष धीरेन्द्र सारस्वत, जिला उपाध्यक्ष अजय मेंहरोत्रा, कुलभूषण श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अमन जैन, महिला नगर अध्यक्ष पद पर नीरज द्विवेदी को मनोनीत किया गया| नई कमेटी को संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गयी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]