शहर की आधा दर्जन से अधिक गणेश प्रतिमायें होंगी गंगा में विसर्जित

FARRUKHABAD : शहर में गणेश महोत्सव पर स्थापित की गयीं गणपति की प्रतिमाओं का विसर्जन रविवार से शुरू हो गया है। शहर के विभिन्न मोहल्लों से प्रतिमाओं को घटियाघाट गंगा जी में विसर्जित किया जायेगा।

ganipati shobha yatra ganipati shobha yatra1बीते 9 सितम्बर को स्थापित की गयीं गणेश प्रतिमाओं पर प्रति दिन चले भजन कीर्तन, रामायण पाठ, झांकी आयोजन में स्थानीय नागरिकों को श्रद्धा में डुबोये रखा। सुबह शाम नियत समय पर आरती और प्रसाद वितरण का दौर चला। रविवार से मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम शुरू किया गया तो सड़कों पर जगह जगह मटकी फोड़ प्रतियोगिता के आयोजन भी हुए। रंग और गुलाल से नहाये महिला व पुरुष श्रद्धालु एक रूप में नजर आ रहे थे। गणपति के जयकारे के साथ देवा ओ देवा, गणपति देवा तुमसे बढ़कर कौन गीतों पर श्रद्धालु जी भरकर थिरके।ganipati shobha yatra2

शाम तक मूर्ति विसर्जन का दौर चलेगा, तकरीबन आधा दर्जन से अधिक गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन आज होना है। जिसके लिए सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। गणेश प्रसाद स्ट्रीट साहबगंज चौराहा में स्थापित गणेश प्रतिमा व मंगलगौरी सेवा समिति द्वारा कांच वाले मंदिर नाला मछरट्टा पर स्थापित की गयी गणेश प्रतिमा सहित नारायणदास गिरी, नया कोटापार्चा, चौक के बादशाह, तलैया मोहल्ला सहित आदि कई स्थानों से प्रतिमाओं को गंगा में विसर्जित किया गया। विसर्जन के दौरान हुई तेज बारिश का गंगा घाट पर श्रद्धालुओं ने जमकर लुत्फ उठाया और कुछ ने तो बरसते पानी में ही नाव द्वारा गंगा के बीच में जाकर मूर्ति विसर्जन किया।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]