आम आदमी की बैठक में सपा को सबसे कमजोर सरकार की उपाधि

0
105

FARRUKHABAD : आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ओपी सभागार में आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता अतुल शर्मा ने करते हुए 25 अगस्त को नवभारत में हुई जिला कार्यकर्ता सम्मेलन की समीक्षा की तथा पार्टी के विस्तार पर बल दिया।

[adrotate banner="3"]

बैठक में प्रदेश में कमजोर कानून व्यवस्था की कठोर निंदा की गयी तथा इसे अब तक की सबसे कमजोर सरकार की उपाधि से नवाजा गया। बैठक में जिले में ध्वस्त विद्युत व्यवस्था, राशन कार्ड बनाने में मनमानी तथा गैस आपूर्ति की लचर व्यवस्था की कठोर निंदा की गई तथा इस मुद्दे पर 17 सितम्बर के तहसील दिवस पर साढ़े 10 बजे ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। बैठक का संचालन राकेश अग्निहोत्री ने किया।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

बैठक में अजय वर्मा, सुबोध अवस्थी, प्यारे वारसी, शहनवाज, सुनील गांधी, सुनील शर्मा, परमानंद वर्मा, देवकीनंदन गंगवार, आरती सक्सेना, सुजीत अवस्थी तथा बलराम आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]