शस्त्र लाइसेंस धारको का होगा प्रशिक्षण, हैण्डलिंग व नवीनीकरण

0
177

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) रविवार को जनपद के शस्त्र लाइसेंस धारकों का प्रशिक्षण एवं हैण्डलिंग कराया जायेगा| इसके लिए सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिये गये हैं|
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर रविवार को पुलिस लाइन परेड मैदान में सुबह 10 बजे से नवीन शस्त्र आवेदकों को प्रशिक्षण एवं हैण्डलिंग करानें के साथ ही साथ शस्त्र लाइसेंस धारकों का शस्त्र लाइसेंस नवीनीकरण कराया जायेगा| जिसकी पुलिस लाइन मे सभी तैयारी पूर्ण कर ली गयीं है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]