शव यात्रा निकाल फूंका पालिकाध्यक्ष का पुतला

0
148

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) मांगे पूरी ना होनें से खफा युवा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों नें पालिकाध्यक्ष की शव यात्रा निकाल कर उनकी अर्थी को फूंक दिया| जमकर नारेबाजी की|
युवा व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों नें थाना मऊदरवाजा की बीबीगंज चौकी से पक्केपुल तक पालिकाध्यक्ष की शव यात्रा निकाली और उसके बाद अर्थी को आग के हबाले कर दिया|अंकुर श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन के माध्यम से शहर में सीसीटीवी लगानें के साथ ही लाइटों को जरनेटर से जोड़ने की मांग की थी| लेकिन उसके बाद भी अभी तक नही लगाये गये| सीसीटीवी लग जानें से व्यापारियों को काफी सुरक्षा होगी|जनता खुद को सुरखित महसूस करेगी| राजेन्द्र चौहान, सलीम खान, सचिन शर्मा, रवि गुप्ता, सलमान खा, तौसिम खां, शिव अग्रवाल आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]