शर्मिला की हत्या के बाद प्रेमी दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

0
140

फर्रुखाबाद:(कंपिल) 3 फरवरी को शर्मिला की गोली मारकर हत्या करने के आरोप के पुलिस ने बीते दिन उसके ही भाई को गिरफ्तार किया था| वही सोमबार को पुलिस ने उसके प्रेमी को भी उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम लोदीपुर में घर के ऊपर के कमरे में युवती शर्मीली की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी| घटना के बाद मृतका के पिता परवेज ने गांव के ही युवक इंद्रेश पर हत्या का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस को ऑनर किलिंग का शक हो रहा था| पुलिस ने जाँच भी उसी दिशा में शुरू कर दी| जाँच पड़ताल में शर्मीला का भाई हाफिज ही उसका हत्यारा निकला| जिसके बाद पुलिस ने बीते दिन ही उसे गिरफ्तार कर लिया था|
वही सोमबार को पुलिस ने शर्मिला के प्रेमी इन्द्रेश पुत्र होतेलाल शाक्य को रुदायन रेलवे स्टेशन के निकट से गिरफ्तार कर लिया| इन्द्रेश की आँखे शर्मिला की हत्या होने के बाद नम थी| पुलिस को इन्द्रेश ने बताया की उसकी लगभग 2 वर्ष पूर्व शर्मिला के भाई हाफिज से मित्रता हुई थी| इसी दौरान उसकी शर्मिला से आँखे चार हो गयी| शर्मिला फोन पर भी आये दिन इन्द्रेश से बात करती थी|होली वाले दिन शर्मिला ने फोन कर उसे घर बुलाया था| जब वह देर उसके घर गया तो शर्मिला ने ही दरवाजा भी खोला था| वह दोनों कमरे में थे| उसी समय उसका भाई हाफिज आ गया| इन्द्रेश जैसे-तैसे भाग गया| लेकिन शर्मिला की हत्या कर दी गयी|
शर्मिला का तय हो चुका था निकाह
शर्मिला के भाई हाफिज की माने तो उसने अपनी बहन का निकाह जनपद एटा के अलीगंज निवासी मो०जाकिर खां के साथ तय कर दिया था| लेकिन वह जाकिर से विवाह करने के लिये राजी नही थी| वह इन्द्रेश से विवाह करना चाहती थी|
थानाध्यक्ष महेन्द्र त्रिपाठी ने जेएनआई को बताया कि शर्मिला के प्रेमी इन्द्रेश को उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]