शराब में पानी की जगह तेज़ाब मिलाकर पीने से हालत गंभीर

0
143

फर्रुखाबाद: पड़ोसी जनपद एटा थाना राजा का रामपुर के ग्राम गढ़रियनपुर्वा निवासी ३५ वर्षीय ओमकार पुत्र धनपाल शराब में पानी की जगह तेज़ाब मिलाकर पी गया जिस कारण उसकी हालत गंभीर हो गयी| जिसे उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया हालत गंभीर होने की बजह से डाक्टरों ने उसे रिफर कर दिया|

[adrotate banner="3"]

जानकारी के मुताबिक़ ओमकार अपने चाचा मुकेश के साथ थाना नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम शुक्रुल्लाह्पुर स्थित अपनी बहन के घर जा रहा था| कस्बा फैजबाग स्थित एक देशी शराब के ठेके से शराब खरीद लाया| वहीं पास में आलू की ठेली पर जाकर दोनों शराब पीने लगे|

ओमकार ने आलू की ठेली पर पहले से रखी बोतल को उठा लिया व पानी समझकर बनाए गए पैग में मिला दिया| और बिना सोंचे समझे गटक गए| शराब पीते ही ओमकार तड़पने लगा जिसको देखकर वहां मौजूद लोगों की भीड़ लग गयी| तभी ठेली वाले ने बताया कि इन्होने विना पूंछे तेजाव को पानी समझकर पी गए|

आनन्-फानन में उसके चाचा मुकेश व स्थानीय लोगों ने ओमकार को उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए| जहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए रिफर कर दिया|

[adrotate banner="2"]