शराब बनानें के कैमिकल व अन्य सामान एक आरोपी गिरफ्तार

0
169

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)पुलिस नें शराब बनाने के लिए लायी गयी स्प्रिट व अन्य सामान के साथ एक आरोपी को पुलिस नें गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है|
थाना शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम खुडनाखार आम के बाग में चल रही कच्ची शराब की फैक्ट्री को पकड़ा | पुलिस नें कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम पपड़ी मिलिकिया निवासी कल्लू उर्फ जसवीर यादव पुत्र शिवलाल को गिरफ्तार किया| मौके से पुलिस को 17 जरीकेन में भरा हुआ 850 लीटर रेक्टिफाइड (स्प्रिट) के साथ ही 450 खाली पौव्वे, 400 ढक्कन, एक हजार लेबल, 200 क्यू आर कोड आदि सामान बरामद हुआ|
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा नें बताया कि आरोपी को भारी मात्रा में रेक्टिफाइड (स्प्रिट) व अन्य सामग्री के साथ गिरफ्तार किया

[adrotate banner="3"]

गया है| 

[adrotate banner="2"]