शराब पीने से मना करने पर छात्र ने प्रिंसिपल को पीट पीटकर मारडाला

0
85

देवरिया: प्रधानाचार्य ने अपने विद्यार्थी को शराब पीने के लिए डांटा तो बदले में विद्यार्थी ने अपने गुरू को मौत दे दी। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के खानपार क्षेत्र में मामूली बात पर कुछ युवकों ने एक इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

[adrotate banner="3"]

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले मंगलवार को सर्वोदय इण्टर कालेज बखरी के प्रधानाचार्य दुर्गा प्रसाद ने अपने एक विद्यार्थी राजेश पाण्डे को शराब पीने के लिए डांट दिया था जिस पर उसने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांग ली थी। युवक कल शाम अपने दो भाईयों के साथ प्रधानाचार्य के घर पहुंचा और उनके साथ मारपीट की जिससे उनकी मौत हो गयी।

शोर सुनकर पडोसियों ने राजेश और उसके भाई कमलेश को पकड कर लिया और दोनों को मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस तीसरे आरोपी की भी तलाश कर रही है।

[adrotate banner="2"]