शराब पिलाकर मौत के घाट उतारनें का मुकदमा

0
134

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संवाददाता) न्यायालय के आदेश पर घर से बुलाकर युवक को शराब पिलाने के बाद हत्या कर लूटपाट करने के मामले में मृतक की पत्नी की गुहार पर एफआईआर पंजीकृत की गयी है|
थाना क्षेत्र के ग्राम मंझा शरीफपुर छिछनी निवासी रेनू यादव ने न्यायालय के आदेश पर गांव के रहने वाले मौले, सुखपाल व लगड़ा नामक व्यक्ति के खिलाफ हत्या और लूट का मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा कि 12 नवंबर 2022 को पति राजेश कुमार घर पर थे। आरोपियों ने पति को फोन कर घर से बाहर बुलाया। इसके बाद बाइक पर बैठाकर पति को अपने साथ ले गए। भोले बाबा आश्रम के नजदीक शराब का ठेका है, वहां पर आरोपियों ने पति को शराब पिलाई। इसके बाद मारपीट कर पति को अधमरा कर दिया। पति का ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, मोबाइल, पेनकार्डव कुछ रुपये लूट लिए। स्थानीय लोगों ने पति को पड़ा देखा तो एंबुलेंस और यूपी 112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पति को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पति के बयान भी दर्ज किए। उपचार के बाद पति की मौत हो गई। घटना की तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]