फर्रुखाबाद: थाना मेरापुर क्षेत्र के ग्राम सूधन नगला में शराब के लिये पैसे न देने पर नशे में धुत्त युवक ने वृद्ध को गोली मार दी। गोली चलने से एक ग्रामीण की मौत हो गयी व दो लोग घायल हो
गये। 
घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
[adrotate banner="3"]
सूधन नगला निवासी श्रीराम पुत्र रामदयाल अपने घर पर ही था तभी पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही धनीराम से विवाद हो गया और विवाद बढ़ने पर उसने श्रीराम को गोली मार दी। गोली लगते ही श्रीराम की मौके पर ही मौत हो गयी। मौत की सूचना लगते ही उनके भाई व भतीजे भी मौके पर दौड़कर आये तो उनको भी गोली मारकर घायल कर दिया। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
[adrotate banner="2"]


